प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं साथ ही आपको बता दें की उद्घाटन समोराह के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं ,इस उद्घाटन समारोह की शुरुआत सुबह 7.30 बजे से पूजा के साथ होने वाली हैं तो वंही पीएम मोदी कई विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे|
क्या कहा विपक्षी दलों ने
आपको बता दें की कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इस समारोह में शामिल नहीं होने की घोषणा की थी,विपक्ष दलों का कहना है कि राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए जबकि उद्घाटन समोराह से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि नया संसद भवन प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करेगा और जिसके चलते उन्होंने नये परिसर का वीडियो भी शेयर किया था |
क्या हैं पुलिस की व्यवस्थाएं
पुलिस ने पहले ही एक यातायात परामर्श जारी करके कहा है कि नई दिल्ली जिले को इस अवधि के लिए नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. नया संसद भवन उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित है. पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है|

