आजकल अवैध धंधों और देह व्यापर का अड्डा शहर के छोटे बड़े होटल बन गए हैं। इसके साथ ही सड़क किनारे पड़ने वाले होटलों में भी जिस्मफरोशी का धंधा खूब फल फूल रहा है। जहाँ एक ओर होटल किसी यात्री के ठहरने और रुकने के लिए एक उपयुक्त जगह है वहीं दूसरी ओर होटलों का दुरूपयोग कर देह व्यापर का अड्डा बना दिया गया है। ऐसे ही शर्मशार करने वाली खबर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के नगर क्षेत्र से मिली है। जहाँ एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। होटल पर रेड पड़ने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
दरअसल,मऊ जिले के नगर क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर द्वारा एक अहम् सुचना मिली थी। जिसमे कहा गया था कि रोडवेज स्टेशन के बगल में संचालित एक होटल राधा कृष्ण है जिसमें देह व्यापर का धंधा चलता है। इस सूचना के बाद सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने होटल राधा कृष्ण पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल के कई कमरों से आपत्तिजनक हालत में युवक युवतियों को पकड़ा गया। बता दें कि इस दौरान होटल से 14 युवतियों सहित 16 पुरूषों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर गई है और एक एक युवक युवतियों से उनकी आईडेंटिटी को लेकर पूछताछ कर रही है और उनके होटल में रुकने के मकसद की गहनता से छानबीन कर रही है।

