उत्तरप्रदेश के फतेहपुर से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ जमीन विवाद को लेकर कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की धारधार कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारा पुत्र बाइक लेकर घर से फरार हो गया। बता दें कि जब घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरअसल, फतेहपुर की कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कोरईया गांव में पिता के दो बीघा जमीन बेचने से पुत्र नाराज हो गया। नाराज पुत्र सुनील ने अपने ही पिता मनीराम निषाद(55) की आज घर के आंगन में कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इसके साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि मृतक मनीराम मुंबई में रहता था और दो दिन पहले ही गाँव आया था। शुक्रवार को उसने अपनी दो बीघा जमीन बेची थी। इसी बात से नाराज होकर उसके पुत्र ने उसकी कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक को आज 1:00 बजे मुंबई जाना था और वह कानपुर एयरपोर्ट जाने के लिए तैयार था, उसके पहले ही उसके पुत्र ने हत्या कर दी। पुलिस हत्यारे पुत्र की तलाश कर रही है।

