उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में मुँह के बल गिरने के बाद भी विपक्ष अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा हैं आपको बता दें की हाल ही में उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में खत्म हुए थे जिसमे भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीती तो भाजपा के जीत के बाद से ही विपक्ष पार्टियां खासकर सपा मानो पूरी तरह से बौखला गयी हैं आये दिन भाजपा पर ताबड़तोड़ ज़ुबानी हमले करते रहते हैं,कभी धांधली तो कभी कुछ न जाने कैसे कैसे आरोप लगाकर भाजपा को घेरने की कोशिश करते रहते हैं इतने तीखे आरोप लगाने के बाद भी सपा को चैन नहीं आता तभी तो हर दिन एक नया बयान इनकी और से देखने को मिलता हैं|
क्या कहा अखिलेश यादव ने
हालांकि यही हरकतें सपा ने नगर निकाय चुनाव के दौरान भी की थी लेकिन नतीजन सपा बुरी तरह से हार गयी और कुछ जगहों पर तो सपा का खाता तक नहीं खुला लगातार मुँह की खाने के बाद,हारने के बाद भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव अभी भी बाज़ नहीं आ रहे हैं तभी तो अखिलेश ने एक बार फिर से नगर निकाय चुनाव खत्म होने के इतने दिन बाद भी मानो सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और जब देखो तब रह रहकर नगर निकाय चुनाव के आरोपों के बाण चलाते रहते हैं अखिलेश ने निकाय चुनाव परिणामों को लेकर भी भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया|
अखिलेश ने कहा, “अधिकारियों के माध्यम से परिणाम को अपने पक्ष में किया गया. जहां इन्हें जिताना था वहां काउंटिंग करते रहे, पुलिस लगाते रहे.”गोरखपुर पहुंचे अखिलेश यादव में इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में जो जनता से झूठ बोले और झूठ को छुपाने के लिए नए नए इवेंट करें, उनके सवालों पर क्या बोलना. अब तक ना किसान की आय दोगुनी हुई और जो नौकरी रोजगार मिलना था वह भी ना दे पाए, महंगाई बढ़ा दी.|
चाचा शिवपाल यादव भी आगे आए
इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब अखिलेश के साथ साथ उनके चाचा शिवपाल यादव भी इस ज़ुबानी वार में कूद पड़ें आपको बता दें की जसवंतनगर नगरपालिका अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर बड़ा निशाना साधा. शिवपाल यादव ने कहा कि जितने पार्षद सभासद जीते हैं, सभी के ऊपर जनता का कर्ज है. आजम खान को लेकर उन्होंने कहा कि उनको फंसाया गया है. अब उनको न्याय पालिका से न्याय मिलने शुरू हो गया है.भाजपा ने सभी के ऊपर झूठे मुकद्दमे लगा कर सभी को जेल भेजने का काम किया है|

