मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी खूबसूरत और जानलेवा अदाओं के लिए जानी जाती हैं। मलाइका एक बार फिर कहर ढाने के लिए आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख कोई भी उनका दीवाना हो जाए।

बता दें मलाइका हाल ही में ‘बिग बॉस ओटटी’ के प्रीमियर में नजर आई थीं। उन्होंने साड़ी में कमाल के लटके-झटके दिखाए थे और अब उसी साड़ी में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। मलाइका अरोड़ा तस्वीरों में सीक्विन्ड साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इन फोटोज में मलाइका का मदहोश कर देने वाला अंदाज देखने लायक है।
मलाइका अपने काम के लिए चर्चा में आएं न आएं, लेकिन वे अपने लुक की वजह से सुर्खियों में जरूर आ जाती हैं। 47 साल की उम्र में मलाइका का ड्रेसिंग सेंस और उनका परफेक्ट फिगर लोगों को खासा इम्प्रेस करता है।
जिस चमचमाती साड़ी में मलाइका दिख रही हैं वो किसी और ने नहीं बल्कि मलाइका की इस साड़ी को डिजाइन किया है मनीष मल्होत्रा ने। मनीष ने भी मलाइका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

