साल 2001 में आई गदर ने ऐसा गदर मचाया कि अब इसके स्वीकल को लेकर भी फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। सकीना और तारा सिंह की प्रेम कहानी, अशरफ अली की की नफरत से लगाक तारा का वो हैंडपंप उठाना और कुछ डॉयलॉग का क्रेज फैंस के दिल और दिमाग पर सर चढ़के बोला था। अब गदर 2 में बात आती है विलेन के भी दमदार रोल की तो कयास लगाए गए हैं कि मनीष माधवा और रोहित चौधरी दिखाई दे सकते हैं दोनों कई फिल्म और शो में दिखाई दे चुकें हैं अब सवाल ये आता है कि मनीष माधवा और रोहित चौधरी में से कौन सकीना के पिता का रोल निभाएगा और क्या उसी दमदार अंदाज में रोल प्ले कर पाएगा।
गदर2 से पहले गदर1 को कुछ सिनेमाघरों में 9जून को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले गदर2 का भी ट्रेलर लॉन्च किया गया कहानी में इस बार तार सिंह हैंडपंप उठाते हुए नहीं दिखेंगे बल्कि हथोड़ा लेते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी 24 साल के लीप पर होगी और भारत पाकिस्तान के 1971 के युद्ध को दर्शाएगी। पिछली गदर में तारा सिंह ने अपने प्यार सकीना को पाने के लिए लड़ाई की थी इस बार अपने बेटे जीते को बचाने के लिए तारा लड़ाई करते हुए दिखेंगे।

सूत्रों के हवाले से अभी ये सामने आया है कि तारा के बेटे जीते का रोल उत्कर्ष शर्मा निभाएंगे। फिल्म में गौरव चोपड़ा, सिमरत कौर, लव सिन्हा मीर चोपड़ा और कई सितारे दिखाई देंगे। गदर 1 के कुछ डॉयलॉग भी इस बार के पॉर्ट 2 में गूंजेंगे। आपको याद ही होगा कि तारा सिंह के मुंह से ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा’ वो रोंगटे खड़े कर देने वाला वो इस बार भी सुनाई देगा।
ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस के बीच इतना एक्साइटमेंट है कि वो अपनी प्रतिकियाएं ट्विट के माध्यम से साझा कर कमेंट कर रहें है। एक यूजर ने लिखा आ रहा पठान का बाप, एक यूजर ने लिखा गदर फिल्म के आगे हर फिल्म फीकी है, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा पठान के धूल चटाने आ रहा है गदर2। बता दें फिल्म अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी पीरियोडिक ड्रामा ‘गदर-2’ अगस्त के महीने में 11 तारीख को रिलीज होगी फिल्म का बजट 100 करोड़ है।

