यूपी के हमीरपुर में शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिस चौकी के सामने सिपाही की हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया है।
दरअसल, हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर में फैक्ट्री एरिया चौकी के सामने ड्यूटी कर रहे सिपाही को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गय। बता दें कि हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया, जहां एलएलआर अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार सुबह सात बजे सिपसी की मौत हो गई।
गौरतलब है कि जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र के चौरा मोहनदास गांव निवासी 27 वर्षीय सर्वेश कुमार पाल पुत्र हरीनाथ पाल पुलिस ट्रेनिंग के बाद वर्ष 2018 में पहली तैनाती हमीरपुर के सुमेरपुर थाने के फैक्ट्री एरिया चौकी में मिली थी।
बता दें कि फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे वह चौकी के सामने ही ड्यूटी दे रहा था। यहां किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी दी। उपचार के दौरान कानपुर में शनिवार सुबह सात बजे उसकी मौत हो गई। सिपाही अविवाहित था।

