बाबा बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों को लेकर पहले ही सुर्खियों में बने हुए हैं। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान को वो कई अलग अलग अपनी कथा को दौरान कह चुकें हैं जिसको लेकर पहले से ही सियासी बवाल मचा हुआ जहां भाजपा बाबा बागेश्वर के पक्ष में नजर आ रही है तो वहीं विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। अब एक बार फिर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ चुकें हैं।
गुजरात में बाबा बागेश्वर ने दिया बड़ा बयान
धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों 10 दिन से गुजरात में अलग अलग जगहों पर अपना दरार लगा रहें हैं। बाबा बागेश्वर ने दरबार की शुरूआत सूरत से की और आज यानि 27 मई को उनका दूसरा और आखिरी दिन है। बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दे डाला कहा कि जिस दिन गुजरात के लोग माथे पर तिलक लगाकर निकलेंगे उस दिन से भारत हिंदू राष्ट्र बनने लगेगा।
गुजरात के बाद पाक को बनाएंगे हिंदू राष्ट्र बाबा बागेश्वर का भूचाली बयान
बाबा बागेश्वर ने गुजरात में ऐसा बयान दे डाला है जिसके बाद जलजला आना, सैलाब आना लाज़मी है उन्होंने कहा भारत के बाद हम पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाएंगे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को राम और हिन्दुस्तान की जरूरत है। पाकिस्तान से पीओके संभला नहीं जा रहा है।

