IPL के 16वें सीजन के दूसरे क्वालिफायर राउंड यानि सेमीफाइनल में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को मुकाबला हुआ और GT ने MI को करारी हार देकर सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है।
अकेले शुभमन गिल ही MI पर पड़े भारी
जहां MI के फैंस को पूरी उम्मीदें थी कि वो सेमीफाइनल में धुंआधार खेल कर फाइनल में अपनी जगह बनाएगी लेकिन अफसोस कि GT ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस के फैंस पर पानी फेर दिया। अकेले शुभमन गिल अपने बैट से इतने चौके छक्के मारे कि पूरी MI टीम के पसीने छूट गए। गिल ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से दो शतक जड़े। बता दें इस सीजन में उनका तीसरा शतक रहा। गिल ने शतक जड़ने के बाद अपने बल्ले को किस किया।
गिल पहुंचे रन बनाने वाली लिस्ट में नं1
शुक्रवार 26 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात में सेमीफाइनल IPL मैच में शुभमन गिल की बैटिंग ने ऐसा कमाल किया कि पूरी MI टीम पस्त रह गई। केवल तीन विकेट खोकर गुजरात ने 233 रनों का शानदार लक्ष्य रखा और मुंबई इंडियंस 171 रन बनाकर सिमट गई और उनका IPL के इस सीजन की ट्रॉफी जीतने का सपना भी धरा का धरा रह गया साथ ही फैंस को भी झटका लगा। वहीं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने गिल को बधाई दी।

फाइनल में टकराएंगे CSK VS GT
28 मई दिन रविवार और भी ज्यादा दिलचस्प रहेगा क्योंकि चेन्नई के शेरों से गुजरात टाइटन्स टकराएगी। धोनी से सबकी उम्मीदें टिकी हुईं हैं कि वो अपनी जबरदस्त तूफानी बल्लेबाजी से गुजरात को हराकर IPL के इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

