लगातार बढ़ती गर्मी के प्रकोप, हीटवेव,लू के थपेड़ो से परेशान लोंगो को 27 मई की सुबह ठंडी हवाओं और बारिश से राहत मिली है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम ने करवट ली और भीषण गर्मी से मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने और कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना आज यानि 27 मई को पूरे दिन होने की बात कही है। मौसम को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में 31 मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

