उत्तर प्रदेश के महोबा में नगर निकाय चुनाव 2023 के नव निर्वाचित नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सकुशल तरीके से सम्पन्न हो गया। जिले की एक नगर पालिका 2 नगर पंचायतों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने महोबा में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान डीएम ने बीजेपी के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ संतोष चौरसिया सहित 25 सभासदों को पद ओर गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए विकास की आधारशिला रखी है । तो वही जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने महोबा नगर पालिका परिषद को एक बर्ष के अंदर आदर्श नगर पालिका बनाने का वादा किया है ।
महोबा शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया था । जिसके तहत आज जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की शुरुआत की है। प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार मिलकर लगातार प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है।
आज महोबा के नागरिकों ने नगर की नई सरकार बनाने में अपना अहम रोल निभाते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है। जिसके चलते महोबा एक बार फिर विकास की गति पर अग्रसर होगा केंद्र और राज्य सरकार मिलकर महोबा को एक आदर्श नगर पालिका के रूप में विकसित करने में कारगर साबित होगी। इस दौरान कार्यक्रम में बीजेपी सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल हमीरपुर महोबा विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर बीजेपी विधायक राकेश गोस्वामी सहित बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल रहे । तो वहीं कुलपहाड़ नगर पंचायत में बीजेपी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वैभव अरजरिया के अलावा कबरई नगर पंचायत में सपा की नव निर्वाचित अध्यक्ष राजकुमारी कुशवाहा ने नगर पंचायत में पद गोपनीयता की शपथ ली है।

