प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवभूमि उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। जोकि देहरादून से चलकर सहारनपुर मेरठ और मोदीनगर होते हुए आनंद विहार, नई दिल्ली पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की है।
वंदे भारत ट्रेन में आज रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने देहरादून से ट्रेन में बैठकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को नई नई सौगातें दे रहे हैं इसी कड़ी में आज देवभूमि से लेकर नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है जिससे कि लोगों को इसका सीधा लाभ होगा।
बता दें कि देहरादून से वाया सहारनपुर-दिल्ली तक 4 घंटे 20 मिनट में यह दूरी तय करेगी, जिससे लोगों को सफर करने में सुगमता हासिल होगी। मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच ने मोदीनगर में भी इसका स्टॉपेज देने की मांग की, जिसको रेल मंत्री ने जल्द ही पूरा करने का आश्वाशन दिया।

