जालौन में ब्रिटिश काल में बने उरई क्लब के दिन जल्दी खत्म होने वाले हैं,जिलाधिकारी के प्रयास से इसका कायाकल्प कराया जा रहा है जिसके लिए दिल्ली की विजन आईएएस कंपनी के साथ करार किया गया है जो जल्द ही रेस्टोरेंट सहित कई प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा साथ ही शहर के आम नागरिकों एवं छात्र छात्राओं को मेंबरशिप भी देने का प्लान किया गया है,जिससे शहर की जनता को बड़े शहरों की तरह क्लब की सुविधाएं देने का बेहतर प्रयास किया जाएगा।
बता दे जालौन की जिलाधिकारी चांदनी सिंह में जालौन जिले को विकास की रफ्तार देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें पी पी पी मॉडल के तहत उरई शहर में अंबेडकर चौराहे पर बने उरई क्लब को सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए दिल्ली की एक बड़ी कंपनी के साथ करार किया गया है जो यह 30 साल तक इसमें नगर के अलावा अन्य शहर से आने वाले सैलानियों को बेहतरीन सुविधा देने का काम करेंगे।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उरई शहर में पूर्व में बने उरई क्लब में ऑफिशियल के लिए संचालित किया गया था लेकिन वह सफल नहीं हो सका इसलिए उरई क्लब को नए सिरे से सफल संचालन करने के लिए दिल्ली की एक बड़ी कंपनी विजन आईएएस के साथ 30 साल के लिए करार किया गया है जो इस क्लब को नए सिरे से नए रूप में संचालन करेगी जिसमें शहर के लोगों को कई प्रकार की सुविधाओं से संचालित फैमिली रेस्टोरेंट पार्किंग बाहर से आने वालों के लिए रुकने के लिए गेस्ट हाउस टेबल टेनिस कोर्ट बैडमिंटन कोर्ट लाइवबरेरी लेक्चरर कोर्ट सेमिनार कोर्ट ऑडिटोरियम युवाओं के लिए आधुनिक जिम का भी संचालन किया जाएगा वही विजन आईएएस उरई क्लब में करीब 12 करोड़ का इन्वेस्ट करेंगी वही इसका संचालन करने के लिए कंपनी को करीब 1 साल का समय लगेगा वही चांदनी सिंह ने कहना है कि उनका प्रयास है कि उनके कार्यकाल मैं जालौन जिले के लिए जो संभव प्रयास होंगे विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
शहर वासियों को मिलेगी मेंबरशिप की सुविधाएं
जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने बताया कि पूरे क्लब का संचालन होने के बाद उसको बेहतर संचालन करने के लिए शहर वासियों एवं नागरिक छात्र-छात्राएं एवं फैमिली के लोगों को भी मेंबरशिप दी जाएगी जिसके लिए 8000 से 18000 तक रुपए की मेंबरशिप ली जाएगी जिसमें क्लब में मिलने वाली सुविधाओं में उन्हें डिस्काउंट दिया जाएगा।

