पीएम मोदी जबसे देश के प्रधानमंत्री बने हैं तबसे देश के विकास कार्य में जुटें हुए हैं उन्होंने देश को अब तक 15 वंदे भारत एक्सप्रेस सौंप दी हैं और आज यानि 25 मई को उन्होंने देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर राहें और आसान कर दी हैं। बता दें ये उत्तराखंड में शुरू होने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
देहरादून से दिल्ली तक का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस बेहद की कम समय में पूरा करेगी 4 घंटे 45 मिनट में ये आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा देगी यह ट्रेन देहरादून से सुबह 7 बजे चलकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में बुधवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलेगी।
पीएम ने वर्चुअली देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद संबोधन किया और कहा कि उत्तराखंड के सभी लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बहुत-बहुत बधाई दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली यह ट्रेन, देश की राजधानी को देवभूमि से और तेज गति से जोड़ेगी। वंदे भारत से दिल्ली-देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय भी काफी कम हो जाएगा।
Delighted to flag off the Delhi-Dehradun Vande Bharat Express. It will ensure 'Ease of Travel' as well as greater comfort for the citizens. https://t.co/NLpcRCHvQW
— Narendra Modi (@narendramodi) May 25, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि अभी मैं कुछ देर पहले ही तीन देशों की यात्रा करके लौटा हूं। आज पूरा विश्व भारत को बहुत उम्मीदों से देख रहा है, हम भारत के लोगों ने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, उसने पूरी दुनिया का विश्वास जगा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, मुझे याद है। जब मैं बाबा केदारनाथ का दर्शन करने गया था तो दर्शन के बाद अनायास ही मेरे मुख से कुछ पंक्तियां निकली थीं। ये पंक्तियां थीं- ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उत्तराखंड आज जिस तरह से कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए, विकास को आगे बढ़ा रहा है। वो बहुत सराहनीय है।
कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय रेल मंत्री ने लोगों को संबोधित किया और फिर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित करते हुए वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन सौंपने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। पुष्कर धामी ने कहा कि “आज का दिन देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन है, यह हम सब का सौभाग्य है कि हम इस दिन के साक्षी बन रहे हैं।” पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये देवभूमि आने वाले समय में पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र बनेगी। हमें इस सामर्थ्य के अनुरूप ही उत्तराखंड का विकास करना होगा।

