बुधवार 24 मई का दिन टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा के लिए बेहद ही मुश्किल रहा क्योंकि शो के पॉपुलर कलाकार में से एक नितेश पांडे ने दुनिया को अलविदा कह दिया अब सवाल यही आता है कि उनकी जगह शो में कौन लेकर कमी को पूरा करेगा।
नितेश टीवी के साथ साथ की फिल्मों में भी काम कर चुकें हैं उनकी मौत से शो के कलाकार काफी गमगीन हैं। अनुपमा शो की लीड स्टार रूपाली गांगुली अपने को स्टार नितेश की मौत पर इतनी शॉक हैं कि जब वो उनके घर पहुंची तो उनके इमोश्नस रूक नहीं पा रहे थे मीडिया से बातचीत भी नहीं कर पा रहीं थी।
नितेश की मौत से उनकी मां और बेटा इतना टूट गए कि खुद को संभाल नहीं पा रहे थे बार बार नितेश को देखकर दोनो बेसुध हो रहे थे। एक मां के लिए अपने बेटे को खो देना और एक बेटे के लिए अपने पिता को खो देना दुखों के पहाड़ जैसा है। बेटा अपने पिता को आखिरी बार देख के इस कदर बिलख रहा था कि उनके मृत शरीर को बार बार अपने हाथों से प्यार कर रहा था उनके माथे को चूम रहा था।

नितेश की मौत जब हुई तब वो ना घर थे ना ही शो के सेट पर वो एक होटल में थे जहां उन्होने अपने लिए शाम के समय कुछ खाने के लिए मंगवाया और खाने को डिलिवर करने डिलीवरी बॉय पहुंचा तो काफी देर तक एक्टर ने दरवाजा नहीं खोला तो होटल के मैनेजर ने डुप्लीकेट चाबी लेकर दरवाजा खोला तो नितेश को बेहोश पाया।
नितेश की मौत पर तमाम सेलेब्स एक्टर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे हैं.वहीं दिवंगत एक्टर के सबसे पुराने को-स्टार अनूप सोनी ने ट्विट कर लिखा कि “नितेश पांडे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ…ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.” अनूप सोनी ने नितेश की फोटो के साथ पुरानी याद भी ताजा की।
Really Sad to hear about Nitesh Pandey…May his soul rest in peace 🙏🙏🙏 https://t.co/oSCLqzB1VY
— Anup Soni (@soniiannup) May 24, 2023
24 मई बुधवार को टीवी जगत के लिए ब्लैक डे रहा क्योंकि नितेश के साथ साथ एक टीवी एक्ट्रेस ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। ‘साराभाई vs साराभाई’ से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का बुधवार 24 मई को कार से एक्सीडेंट हो गया और उनकी मौत हो गई जिसके बाद परिवार बुरी तरह से टूट गया एक्ट्रेस के भाई अंकित, मां और पिता फूट-फूटकर रोते नजर आए।

जितना गम एक मां को अपने बेटे के खोने पर और एक बेटे को अपने पिता को खोने का होता उससे कई अधिक एक परिवार के लिए अपनी बेटी को खो देने का होता है।

