यूपी में जिस कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा अपनी पीठ थपथपाती है अब उसी कानून व्यवस्था की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। हर दिन अपराधों में इजाफा हो रहा है। दिन पर दिन अपराधियों का हौंसला बुलंद होता जा रहा है। कहीं किसी की हत्या हो जा रही है तो कहीं किसी से दिनदहाड़े पैसे छिन लिए जा रहे है। ऐसी ही एक खबर हमीरपुर जिले से आई है। जहां एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है।
बता दें कि हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव में गांव के युवक धर्मेंद्र का शव उसके ही घर के सामने मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली वैसे ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौरतलब है कि परिजन गांव के ही एक युवक गोविंद पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक और गोविंद ने एक साथ शराब पी थी। पुलिस ने हत्या के आरोप के आधार पर गोविंद सिंह को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। मामले के खुलासे को लेकर डॉग स्कॉर्ट ,फील्ड यूनिट सहित पुलिस की कई टीमें लगाई गई है। बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

