उत्तर प्रदेश इस समय तापमान बढ़ने से मानो लोगों को गरम लू आदि से गुज़रना पड़ रहा हैं,लेकिन फ़िलहाल यूपी की जनता को इस भरी गर्मी से आने वाले तीन दिन छुटकारा भी मिलने वाला हैं दरअसल आईएमडी के अनुसार यूपी में मंगलवार से लगातार तीन दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना जताई है इतना ही नहीं प्रदेश के मौसम में बदलाव को देखते हुए कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है,आपको बता दें की की बीते कुछ दिनों से राज्य में भीषण गर्मी पड़ने से पारा 45 डिग्री के पर पहुँच गया था |
किन शहरों में मौसम का हाल सुहाना
दरअसल मौसम विभाग ने आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस और मथुरा में तेज बारिश और आधी की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, बिजनौर, देवरियां, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, संत कबीर नगर, संभल, सहारनपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती और उन्नाव में येलो अलर्ट जारी किया गया है\
कैसा रहने वाला हैं मौसम
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी यूपी में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, तो वंही ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है.इसी के साथ पूर्वांचल में कई स्थानों पर तेज़ बारिश होने की संभावना बताई गयी हैं है. हालंकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने और बौछारें पड़ने की भी बात कही गई है|

