संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है लड़कियों ने बाजी मार के परचम लहरा दिया है और इस परीक्षा में इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया रही हैं, जबकि तीसरे स्थान पर उमा हरित एन हैं। चौथा स्थान हासिल किया है मयूर हजारिका और पांचवा स्थान मिला है गहना नव्या को। आप अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर देखा जा सकता है।
यूपीएससी सीएसई की टॉपर बनी इशिता किशोर
यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा टॉप करने वाली इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट हैं उन्हें अपने कॉलेज के मेधावी छात्रों में गिना जाता था अपनी लगन और मेहनत से इशिता ने ना सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि कॉलेज का परचम भी लहराया है।
लड़कियों ने यूपीएससी की परीक्षा में ने मारी बाजी
यूपीएससी सीएसई 2022 की परीक्षा में इस बार लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस बार टॉप 5 में तीन लड़किया हैं। इसमें से इशिता किशोर ने टॉप किया है और दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया हैं। वहीं चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा हैं, जबकि टॉप 5 में 2 लड़के हैं तीसरे नंबर के उमा हरित एन और पांचवें नंबर के मयूर हजारिका।
यहां देखें पूरी लिस्ट-
1 इशिता किशोर
2 गरिमा लोहिया
3 उमा हरति एन
4 स्मृति मिश्रा
5 मयूर हजारिका
6 गहना नव्या जेम्स
7 वसीम अहमद भट
8 अनिरुद्ध यादव
9 कनिका गोयल
10 राहुल श्रीवास
11 परसंजीत कौर
12 अभिनव सिवाच
13 विदुषी सिंह
14 कृतिका गोयल
15 स्वाति शर्मा
16 शिशिर कुमार सिंह
17 अविनाश कुमार

