अलीगढ़ में जादू टोना के चलते नरबलि की घटना आई सामने, 3 साल के बच्चे की तांत्रिक विद्या के तहत कर सगे बुआ फूफा ने दी गई नरबलि, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बच्चे का शव जमीन खोदकर किया गया बरामद, 4 दिन पुरानी है घटना, रिश्ते के बहनोई पर लगा आरोप, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है, गांधी पार्क थाना इलाके के एटा चुंगी कमालपुर रोड किनारे से खोदी गई कब्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी पार्क थाना इलाके के डोरी नगर का रहने वाला 3 साल का बच्चा अपनी बुआ के यहां मडराक थाना इलाके के मुकुंदपुर गांव गया हुआ था, आरोप है कि बुआ पर 4 बेटी है और बेटा कोई नहीं है जिसके चलते 3 साल के बच्चे की बलि दे दी है, पीड़ित पिता द्वारा आज एसएसपी कलानिधि नैथानी को लिखित में शिकायत की गई जिसके बाद एक्टिव हुई पुलिस ने बच्चे की डेड बॉडी को तालाब के किनारे से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है।
वहीं बच्चे के चाचा हरिओम ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात को 1:00 बजे मेरे पास फोन आया था कि बच्चे की दांती बच गई और वह गिर गया है, मैंने इस दौरान अपने जीजा से कहा कि बच्चे के मुंह में थोड़ा सा गंगाजल डाल दो वह ठीक हो जाएगा, मैंने देखा तो बच्चा कूलर के सामने पड़ा हुआ था अकेला, जब मैंने हाथ से आकर देखा तो उसकी सांस थम चुकी थी, गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था, डॉक्टर ने बताया था कि बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे अब हम चाहते हैं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
अब हमें लग रहा है कि बच्चे की हत्या हुई है, अब बच्चे की डेड बॉडी को निकाला है और पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा है, यह पूजा-पाठ का मामला है, क्योंकि मेरी सिस्टर पर 3 बेटियां और बेटा कोई नहीं है अबकी बार तांत्रिक ने बोला था का चौथा लड़का होगा चौथी बार भी लड़की हो गई, चौथी बेटी होने के बाद उस व्यक्ति को फोन किया था जिसने लड़का होने का दावा किया था, तांत्रिक ने उनका दिमाग फेल कर दिया, तांत्रिक विद्या के चलते मेरे बच्चे की हत्या की गई है, बलि चढ़ाई गई है, मुझे अपने बहनोई पर शक है क्योंकि उनके पास कोई लड़का नहीं था, वही बताएंगे क्या हुआ है, 2 फीट की ऊंचाई से कोई बच्चा नहीं कर सकता, गिरेगा भी तो उसके मुंह पर लगेगी पूरे शरीर पर चोट के निशान नहीं आएंगे, जहां बलि दी गई है वह मरना थाना इलाका है और मैं डोरी नगर में रहता हूं, बच्चे का नाम नितेश है और उम्र उसकी 3 साल की है।

