कर्नाटक की जीत के बाद से राहुल गांधी इतने खिल उठे हैं कि अब वो नए नए तरीकों को लेकर लाइमलाइट में आ रहें हैं। देश के जनता के बीच जाकर जुड़ रहें हैं। पहले तो राहुल गांधी दिल्ली में चाट और शरबत -ए- मोहब्बत का मजा लेते हुए दिखाई दिए थे और सोशल मीडिया पर उनका फोटो वीडियो जमकर वायरल हुआ था उसके बाद कर्नाटक में उन्होनें वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और डंजो जैसे एग्रीगेटर्स के साथ एक रेस्तरां में मसाला डोसा और कॉफी का लुत्फ उठाया था और उनकी समस्याएं सुनी थी। अब कर्नाटक में कांग्रेस ने झंडा गाढ़ लिया है और राहुल गांधी फूले नहीं समा रहें हैं और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक्टिव हो गए हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हाल ही में हरियाणा के अंबाला में ट्रक ड्राइवरों के साथ सवारी करते देखें गए हैं और आप तो जानते हैं सोशल मीडिया आज के टाइम में कितना तेज है सेकेंडो में राहुल गांधी का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है।
राहुल गांधी हुए ट्रक पर सवार वीडियो हुआ वायरल
साल 2024 के चुनाव के लिए राहुल गांधी जीतोड़ मेहनत करते हुए दिखाई पड़ रहें हैं आम जनता से रूबरू करने के लिए लगातार वो लोंगो की समस्या सुन रहें उनसे जुड़ रहें हैं। ट्रक ड्राइवर्स की समस्याओं को जानने के लिए राहुल गांधी खुद दिल्ली से ट्रक पर सवार होकर दिल्ली से शिमला के लिए निकले रास्ते में उन्होंने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में यात्रा की। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने इसका वीडियो शेयर कर राहुल गांधी की तारीफ की है। बताया जा रहा है कि वीडियो सोमवार रात का है। कांग्रेस के मुताबिक, उन्होंने अपनी इस यात्रा में ड्राइवरों के मुद्दों और उनकी समस्याओं को भी समझने की कोशिश की।
वहीं कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्विट कर लिखा है कि कोई तो है जो आम जनता के च उनकी समस्याएं सुन रहा है इस नफरत भरे बाजार में मोहब्बत फैलाने का काम कर रहा है।

