बॉलीवुड के जाने माने मॉडल, एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत की रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई है। एक्टर की मौत मुंबई के अंधेरी स्थित घर के बाथरूम में हुई है। उनकी उम्र महज 25 साल थी। आदित्य की मौत से परिवार और बॉलीवुड शॉक्ड है। बता दें कि आदित्य बिल्डिंग की 11वीं मजिल पर रहते थे।
एक्टर की लाश सबसे पहले नके दोस्त ने देखी। वह बाथरूम में बेसुध हालत में पड़े हुए थे। दोस्त ने तत्काल बिल्डिंग के वॉचमैन को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर्स तक पहुंचने से पहले ही एक्टर की मौत हो चुकी थी। उनकी मौत की वजह ड्रग्स की ओवरडोज़ बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।आशंका जताई जा रही है कि आदित्य सिंह राजपूत की मौत की वजह ड्रग्स का ओवरडोज है। हालांकि, पुलिस अभी बिना छानबीन के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहती। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा।
बता दें कि एक्टर आदित्य सिंह राजपूत का जन्म राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुआ था। हालांकि, उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। महज 17 साल की उम्र में मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। आदित्य ने ‘क्रांतिवीर’, ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही वह टीवी शो CIA (CAMBALA Investigation Agencies) में भी नजर आए थे। आदित्य पिछले कुछ समय से कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर करियर को आगे बढ़ा रहे थे। ऐसे में मुंबई की पेज-3 पार्टीज से लेकर फिल्मी दुनिया में उनकी अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है।

