प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तीन देशों के विदेशी दौरें पर है। वे सबसे पहले जापान गए फिर पापुआ न्यू गिनी गए और अब ऑस्ट्रेलिया पहुंचें हैं। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी पहुंचने पर भारत के लिए ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ’फारेल ने स्वागत किया। इसके अलावा पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय समुदाय के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इस मौके पर उन्होंने भारत की राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगाए। बता दें कि पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया दौरा उनकी तीन देशों की अंतिम और आखिरी दौरा है। इसके बाद वे स्वदेश लौट आएंगे।
गौरतलब है कि पीएम मोदी 22 मई से 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे। वहां वे सिडनी में आयोजित होने वाले भारतीय समुदाय के एक सामुदायिक कार्यक्रम में शरीक होंगे। बता दें कि ऑस्ट्रलिया पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने कहा कि ”मैं (पापुआ न्यू गिनी के) प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। सिडनी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अब ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं।’’
उन्होंने आगे ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘मेरी पापुआ न्यू गिनी की यात्रा ऐतिहासिक रही. मैं इस अद्भुत राष्ट्र के लोगों से मिले स्नेह को बहुत संजो कर रखूंगा। मुझे एफआईपीआईसी के सम्मानित नेताओं के साथ बातचीत करने और उनके संबंधित देशों के साथ रिश्तों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने का भी अवसर मिला।’’

