उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक सियासत काफी गरम हैं पिछले एक महीने से धरने पर बैठे पहलवानों का तांडव लगातार जारी हैं, न ही पहलवान झुकने को तैयार हैं और न ही बृजभूषण शरण सिंह..
पहलवानों और बृजभूषण के बीच जंग जारी
इसी बीच भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह जिन पर यौन शोषण का आरोप लगाकर पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं तो वहीं अब बृजभूषण सिंह ने भी पहलवानों से दो-दो हांथ करने की ठान ली हैं ,आपको बता दें जहां एक ओर पहलवान बृजभूषण सिंह का नार्को टेस्ट करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं अब बृजभूषण सिंह ने बीते दिन एक बड़ा ऐलान कर दिया है दरअसल बृजभूषण सिंह ने रविवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसमे लिखा कि ”मै अपना नारको टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर करवाने के लिये तैयार हूँ लेकिन मेरी शर्त है मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का भी ये टेस्ट होने चाहिए इतना ही नहीं अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिये तैयार है तो प्रेस बुलाकर घोषणा करे और मै उनको वचन देता हूँ कि मै भी इसके लिये तैयार हूं।
इससे पहले भी पहलवानों की तरफ से बृजभूषण शरण सिंह पर काफी तरह के आरोप लगाए जा चुके हैं इतना ही नहीं बृजभूषण शरण सिंह भी लगातार मानो पत्थर की तरह डँट कर खड़े हुए हैं मानो जैसे पहलवानों की आंधी से कुश्ती संघ के अध्यक्ष को कुछ असर ही नहीं पड़ रहा हो।
तो वंही अगर बृजभूषण शरण सिंह कुछ बोले उस पर पहलवानों की तरफ से कोई रिएक्शन न आये ऐसा तो हो ही नहीं सकता दरअसल भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बातों का करारा जवाब देते हुए ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया है इतना ही नहीं बजरंग पुनिया ने बताया कि अगर संघ द्वारा किए गए घोटालों को गिनना हैं तो हम नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं इसी दौरान बजरंग ने कोच विनोद तोमर, जितेंद्र और धीरेंद्र का भी नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की है।
आपको बता दें की यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब देश के पहलवानों ने जनवरी 2023 में कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे और उन्हें पद से हटाने की बात कही थी तो उसी दौरान पहलवानों की मांग पर बृजभूषण के खिलाफ जांच समिति बनाई गई और धरना तब खत्म हो गया था लेकिन जांच समिति की रिपोर्ट अप्रैल में आने के बावजूद भी बृजभूषण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद पहलवान फिर से धरने पर बैठ गए और बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजदू धरने पर बैठे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं तो इसी दौरान पहलवानों को खाप,किसान और कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है।
आपको बता दें की हाल ही में पहलवान विनेश फोगाट की तरफ से ये बयान भी दिया गया था की अगर बृजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनकी और से ऐसा फैसला लिया जायेगा जो देश के लिए अच्छा नहीं होगा,ऐसा कहकर पहलवानों ने सीधा सीधा देश को ही धमकी दे डाली दूसरी ओर पहलवानों के इस धरने को 23 मई को एक महीना कम्पलीट होने पर पहलवान कैंडल मार्च भी निकालेंगे अब ऐसे में पहलवानों के धरने पर राजनीति भी खूब जमकर हो रही हैं और अलग अलग मायने भी निकल कर आ रहे हैं।
अब क्योंकि पहलवान बजरंग पुनिया ने नार्को टेस्ट में बृजभूषण शरण सिंह के सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटालों की बात की हैं तो ये देखना काफी दिलचस्प होगा की क्या पहलवान सच में नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं या फिर मुद्दों से भटकाने में लगे हुए हैं।

