सोशल मीडिया का चलन जब से बढ़ा है तब से प्रेमी जोड़ो की संख्या में भी बढ़ोतरी देखा गया है। वैसे प्यार करने वाले न तो उम्र देखते है, न जाति – धर्म और न ही रूप रंग लेकिन ग्रेटर नोएडा की एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर हुआ प्यार लड़की के लिए जानलेवा साबित हुआ है। दरअसल, एक 22 वर्षीय युवक को 35 वर्षीय युवती से सोशल मीडिया पर प्यार हो गया। दोनों की पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और फिर फ़ोन पर बातचीत शुरू हो गई। इनलोगो ने न अपनी मजहब देखी और न ही उम्र का फासला। प्यार का परवान इस कदर चढ़ा की दोनों ने बीते साल 24 दिसंबर को शादी भी कर ली।
शादी के बाद वक़्त जैसे जैसे गुजरता गया दोनों के बीच प्यार कम होने लगा और छोटी छोटी बातों पर तकरार होना शुरू हो गया। दोनों में सामंजस्य की कमी देखने को मिलने लगी। दोनों की उम्र में काफी अंतर था जिस वजह से परपक्वता में भी काफी अंतर था। युवक इस तकरार के कारण परेशान रहने लगा और फिर उसका प्यार नफरत में बदलने लगा। इसके बाद युवक ने युवती को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगा और बीती 18 मई को घरेलू चाकू से अपनी ही पत्नी की हाथ की नस काट दी। वह बेरहम लड़का यही नहीं रुका उसने इसके अलावा उस युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हत्या के बाद युवक ने शव को छुपाने की खातिर युवती की शव को हैबतपुर गांव के तालाब में फेंक दिया था ताकि कोई उसकी पहचान ना कर सके। लयुगी पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर शव को तालाब में फेककर फरार हो गया। बता दें कि यह मामला ग्रेटर नोएडा बिसरख कोतवाली एरिया के हैबतपुर गांव की है। पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए इस सनसनीखेज हत्या की वारदात का खुलासा किया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे भेज दिया है।
गौरतलब है कि पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए महिला की शिनाख्त करते हुए मृतका के घर पहुंची जहां उन्हें पता चला कि युवती ने गैर धर्म के लड़के से बीते दिनों शादी कर ली थी। तबसे उसके परिवार से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया था। पुलिस के आला अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। तब युवक ने हत्या की पूरी वारदात पुलिस को बताई जिस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल उस चाकू को भी बरामद कर लिया जिससे हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।

