यूपी के बलिया में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया जिसमें 4 लोंगो की मौत की जानकारी मिली है। नाव पर 40 से अधिक लोग सवार थे जिनको ढूंढने का काम रेस्क्यू टीम ने शुरू कर दिया है। सबसे बड़ी बात ये है कि एक छोटी से नाव पर इतने लोंगो को बैठाना और नाव चलाने को इस बात का जरा भी ख्याल नहीं आया कि ओवरवेट होने से हादसा हो सकता है।
बता दें नाव पर 40 से अधिक लोग भी हो सकते हैं अभी सही से आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है। रेस्क्यू जारी है फिलहाल ये पता लगा है कि इस हादसे में 4 लोंगो की मौत हो चुकी है। जानकारी ये सामने आई है नाव पर जो 40 से धिक लोग सवार थे वो मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे लेकिन नाव में इतनी जगह नहीं थी तब भी नाव वालों ने 40 से अधिक लोगों को नाव में बैठाया और ओवरवेट के चक्कर में लोग पानी में बह गए।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तैर कर कुछ लोगों को बचा लिया। जिन लोगों को बाहर निकाला गया है, उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। नाव हादसे मे जिला प्रशासन कि लापरवाही भी सामने आई हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राहत के लिए रेस्क्यू टीम देर से पहुंचे।

