जैश ए मोहम्मद भारत में एक और आतंकी वारदात को अंजाम देने वाला था जिसे देश के सुरक्षा एजेंसी ने नाकाम कर दिया है। दरअसल आज एनआईए ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है जो जैश ए मोहम्मद के लिए काम करता था। पकड़े गए आतंकी की पहचान जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला मोहम्मद उबैद मलिक के रूप में हुआ है। बता दें कि उबैद लगातार पाकिस्तान में बैठे जैश के कमांडर के संपर्क में था। वह जम्मू कश्मीर में बड़ी आतंकी हमला करने वाला था। गिरफ्तार आतंकी उबैद पाकिस्तान में बैठे अपने आका को भारतीय सेना के ट्रुप्स की मूवमेंट और सिक्युरिटी फोर्सेज से जुड़ी जानकारी भेज रहा था।
खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर
गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसी पिछले साल जून में स्वतः संज्ञान लेते हुए एक केस दर्ज किया था। ख़ुफ़िया एजेंसी को सूचना मिली थी कि आतंकी हमला को अंजाम देने के लिए सीमा पार से ड्रोन के जरिए बम धमाका करने के लिए आईईडी और विस्फोटक सामाग्री भेजी जा रही है। सूचना मिलने के बाद ख़ुफ़िया एजेंसी लगातार अलर्ट मोड पर थी। आज एनआई को इस संबंध में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

