17 साल की गुंजन ने इस साल राजस्थान के 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। पढ़ने में वो काफी होशियार थी और मां-पापा से गुंजन ने कह दिया था कि 90प्रतिशत के ऊपर अंक आएंगे और जब परीक्षा का रिजल्ट आया तो गुंजन ने 91 अंक हासिल किए लेकिन अफसोस ये रहा परिवार खुशी नहीं मना पाया क्योंकि उनकी होशियार बेटी अप्रैल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।
अपनी बेटी के रिजल्ट आने पर परिवार बेटी की मार्कशीट को सीने से लगाकर आज अपनी बेटी को याद कर रहा है। बता दें गुंजन के पिता एक ऑटो चालक हैं। अपने संघर्ष के साथ उन्होनें अपनी बेटी को पढ़ाया। कहतें हैं ना एक पिता अपनी बेटी के लिए हर वो प्रयास करता है जीवन में जिससे उसकी जिंदगी संवर सके और उसे वो सब मुश्किलों से ना जूझना पड़े जिसे वो गुजरे हैं। एक पिता बेटी के लिए होरो होतें हैं लेकिन राजस्थान के इस परिवार पर तो जिंदगी भर के लिए गम छा गया कि उनकी होशियार बेटी अब इस दुनिया में नहीं है।
गुंजन ने राजस्थान बोर्ड में हासिल की थी फर्स्ट डिवीजन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं नतीजे बीती 19 मई को घोषित हुए हैं. रिजल्ट देखने पर पता चला कि गुंजन के गणित विषय में 100 में से 100, केमिस्ट्री में में 100 में से 85, फिजिक्स में 100 में से 92 नंबर आए थे लेकिन खुशी मनाने का गुंजन को मौका ही नहीं मिला। परिवार को संत्वना देने के लिए लोग आ जा रहें हैं और जमकर गुंजन की तारीफ भी कर रहें हैं लेकिन परिवार तो जैसे सदमे में डूब चुका है।
24 अप्रैल को जब गुंजन कोचिंग अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर जा रही थी तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में गुंजन आ गई और उसका सिर बुरी तरह से कुचल गया जिसमें मौके पर उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। लोकसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद ओम बिरला ने परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की और हर मदद देने का वादा किया है।

