टीवी के मोस्ट पॉपुलर सिटकॉम शो तारक मेहता पिछले 15 सालों से लोंगो को हंसा रहा है लेकिन इन दिनों शो के प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया गया ये आरोप खुद शो में काम कर रहीं मिसेज सोढ़ी यानि जेनिफर मिस्त्री ने लगाया। असित मोदी लगातार घेरे में फंसते जा रहें हैं क्योंकि अब शो में काम करने वाली एक और कलाकार ने उन पर आरोप लगाए हैं।
TMKOC में बावरी का रोल कर रहीं मोनिका भदौरिया ने भी जेनिफर के आवाज़ उठाने पर अब चुप्पी तोड़त हुए असित मोदी के खिलाफ आरोप लगाए हैं, उन्होनें कहा है कि वो सेट पर सबसे दुर्व्यवहार’ करते हैं। केवल इतना ही नहीं बावरी(मोनिका भदौरिया) ने ये तक कहा कि उन्हें असित मोदी ने धमकी दी थी को वो मुंबई में उन्हें काम नहीं करने देंगे।
मोनिका उर्फ बावरी ने शो के प्रोडेक्शन हेड पर भी लगाए आरोप
बावरी(मोनिका भदौरिया) ने शो के प्रोडेक्शन हेड सोहेल रमानी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो सबसे ‘बदतमीजी’ से बात करते हैं। वहीं साल 2017 से ही दयाबेन जो की शो में तड़का लगती थीं उन्होनें भी शो को अलविदा कह दिया था इसका कारण बावरी बताया कि उनके साथ भी हुआ दुर्व्यवहार था। बताया ये गया कि वो मैटरनिटी लीव पर हैं लेकिन सच्चाई ये है कि उनके साथ असित मोदी ने बदतमीजी की होगी इसलिए उन्होनें शो को गुडबॉय कह दिया।
हालांकि बता दें ये पहली बार नहीं है जब असित मोदी पर आरोप लगे हों इससे पहले भी शो में तारक मेहता को रोल निभा रहे शौलेश लोढ़ा ने शो के प्रोड्यूसर पर आरोप लगाया कि वो समय से पैसा नहीं दे रहें हैं। इसको लेकर एक्टर ने असित मोदी के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी। अब बावरी यानि मोनिका का कहना है कि शो में फिलहाल काम कर रहे लोग अभी कुछ नहीं बोल रहे क्योंकि उन्हें पैसों से अपना परिवार चलाना है लेकिन एक दिन बचे कूचे लोग भी धीरे धीरे शो को अलविदा कह देंगे।
मोनिका ने कहा कि मिसेज सोढ़ी यानि जेनिफर मिस्त्री की आवाज़ से उनकी हिम्मत जागी और वो सपोर्ट में उतर पाईं हैं।

