यूपी के एटा में दिल्ली जैसी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए करीब 12 किमी तक घसीटते हुए ले गया। जिस कारण से युवक की जान चली गई है। बता दें कि एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के गौशाला के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारा है। टक्कर मारने के बाद बस चालक ने बस नही रोकी। राह चलते दूसरे बाइक सवारों ने बस का पीछा करते हुए घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर पिलुआ थाने के पास पकड़ा।
गौरतलब है कि इस दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई है। इस खौफनाक हादसे से लोगों की रूह कांप उठी है। तेज रफ्तार रोडवेज बस मे फ़ंसी बाइक का ये खौफनाक वीडियो शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

