हरियाणा की छोरी सपना ने अपने लटके झटकों से सबको दीवाना बनाया और आज उनके देश विदेश में लाखों करोड़ो फैंस हैं। एक छोटे गांव से निकलकर आज देसी सपना ने विदेशी धरती पर भी अपना जलवा बिखेरा है। दुनिया में इस समय Cannes Festival का खुमार छाया हुआ बॉलीवुड से लगाकर हॉलीवुड सितारे रेड कॉर्पेट पर अपना जलवा बिखेर रहें हैं। वहीं हरियाणा की छोरी सपना का भी कान्स लुक सामने आ गया है।
सपना ने Cannes के रेड कॉर्पेट पर लगाया अपने ग्लैमरेस का तड़का
सपना ने अपनी मेहनत से ये साबित कर दिया है कि भले ही आप छोटी जगह से आते हो लेकिन आपके मन में हौसला हो कुछ करने का तो आपके आगे कितनी भी मुश्किलें आएं आपके सपने को डिगा नहीं सकते। बता दें सपना ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था इसके बाद उन्होनें परिवार की जिम्मेदारी खुद उठाई और पढ़ाई छोड़कर डांस करने लगीं और आज उनके ठुमके और उनके लोग काफी दीवाने हैं उन्होनें ये साबित कर दिया कि आपके अंदर करियर को लेकर लग्न होनी चाहिए कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता।
सपना के कान्स लुक ने मचाया तहलका
देसी सपना ने विदेश की सरजमीं पर अपने लुक से तहलका मचा दिया उन्होनें पीच कलर के हैवी एम्ब्रायडरी गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया। सपना की कातिलाना अदाएं और खूबसूरती देख लोग दंग रह गए। हालांकि, सपना का ये लुक फैंस को पसंद नहीं आया इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए सपना ने 30 किलो का गाउन कैरी किया था जिसमें वो काफी अनकंफर्टेबल लग रही थीं।
सपना ने मैचिंग जूलरी और लाइट मेकअप से इस लुक को कंप्लीट किया था। बड़े ही ग्रेसफुली वो रेड कार्पेट पर पोज देते नजर आईं, हालांकि, हाई हील्स और लॉन्ग ट्रेन की वजह से वो काफी अनकंफर्टेबल भी दिख रही थीं।
ट्रोलर्स ने किया ट्रोल तो फैंस ने लुटाया सपना पर प्यार
सोशल मीडिया पर फैंस सपना के इस लुक को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि जब चला ही नहीं जा रहा तो इतनी हैवी ड्रेस क्यों पहनी? कुछ यूजर्स सपना के लुक से इम्प्रेस नहीं हुए और उनके गाउन को चीप कहा। वहीं सपना के फैंस ने उनकी हौसलाअफजाई की। हरियाणवी छोरी पर फैंस जमकर प्यार लुटाते दिखे। कुछ यूजर्स ने सपना के डेब्यू लुक को सराहा और उन्हें देसी के साथ मॉडर्न दिखने पर खूब तारीफे कीं।

