चुनाव से पहले जो नेता लोगो के सामने हांथ जोड़ कर वोट देने की भिख मांगते है वही नेता चुनाव जीतने के बाद उसी जनता का दमन करना शुरू कर देते है। ऐसा ही एक वाक्या उत्तर प्रदेश के झाँसी में देखने को मिला है। जहाँ एक पार्षद गुंडा टैक्स देने की धमकी दे रहा है और कह रहा है कि अगर नहीं दिए तो जान से मार देंगे।
दरअसल झांसी के वार्ड नंबर 24 के नवनिर्वाचित पार्षद अंकित सहारिया के द्वारा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से ₹50000 की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। प्रेम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर में रहने वाले दीपक पाठक ने बताया कि वे अपने खेत में लेवलिंग का काम कर रहा था। जिसके लिए उसने जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर काम पर लगाया हुआ था। इसी बीच क्षेत्र के पार्षद और पूर्व प्रधान अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और दीपक पाठक के साथ गाली गलौज करने लगे।
उनका कहना था कि उन्हें ₹50000 दो तभी अपने खेत पर काम कर पाओगे। बता दें कि दीपक पाठक ने उन लोगों से निवेदन किया कि वह अपनी जमीन पर लेवलिंग करा रहा है लेकिन इन लोगों ने उसकी एक न सुनी और उसके साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। जिससे दीपक पाठक बुरी तरह से डर गया इसके बाद इन लोगों के द्वारा वहां खड़ी जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को इन्हीं के लोगों के द्वारा वहां से चला कर अपने साथ ले गए और बिजली चौकी में जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर आदि जमा करा दिए यह लोग दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं वहीं दीपक पाठक ने प्रेम नगर थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई और इन सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की ।

