कर्नाटक में कांग्रेस ने विधानसभा सीटों पर जीत का अपना झंडा गाढ़ दिया है और आज 20 मई को ऑफिशयली सीएम की कुर्सी का ताज सिद्धारमैया के सर सज चुका है उन्होनें शपथ ले ली है। इसके साथ ही डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा कई विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। समारोह जारी है। इस शपथ समारोह में बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे, डॉ जी परमेश्वर और डीके शिवकुमार के भाई सांसद डीके सुरेश कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं। सिद्धारमैया और डीके को पदों की शपथ राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने दिलाई। दोंनो की शपथ के बाद अब विधायकों का शपथ लेने का सिलसिला जारी है। पहले एमबी पाटील ने पद की शपथ ली, वह कद्दावर लिंगायत नेता हैं। वह पांच बार विधायक रह चुके हैं. 2013 में सिंचाई मंत्री रह चुके हैं। वह सिद्धारमैया के बेहद करीबी हैं। चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहें हैं।
एमबी पाटिल के बाद सतीश जारकीहोली ने मंत्री पद की शपथ ली। वह KPCC के कार्यकाली अध्यक्ष हैं। पूर्व वन पर्यावरण मंत्री रहे हैं। वह नायक समुदाय से आते हैं। वह तीन बार मंत्री रह चुके हैं। चीनी मिल समेत कई स्कूलों के मालिक हैं। उन्होंने 2008 में कांग्रेस जॉइन की थी।
चित्तापुर से तीसरी बार विधायक बने प्रियांक ने मंत्री पद की शपथ ली। वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के बेटे हैं। वह 2016 में सिद्धारमैया सरकार में मंत्री थे। 1998 में उन्होंने छात्र राजनीति शुरू की थी। वह 38 साल की उम्र में मंत्री बने थे। शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए हैं।

