कर्नाटक में विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपनी जीत का झंडा गाढ़ दिया है उसके बाद सीएम की कुर्सी को लेकर चार दिन मंथन चला और फाइनल सिद्धारमैया को सीएम बनाने की घोषणा की गई और डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई और 20 मई यानि आज दोपहर 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह के जरिए ऑफिशयली सिद्धारमैया के सर सीएम का ताज और डीके के सर के ऊपर पर डिप्टी सीएम का ताज मिल जाएगा।
8 विधायकों के साथ सिद्धारमैया, डीके लेंगे शपथ
8 विधायकों के साथ आज 12:30 बजे सिद्धारमैया, डीके शपथ लेंगे। शपथ समारोह को देखते हुए बेंगलुरु की सड़कों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक अभी तक इन विधायकों का नाम सामने आया जो आज सिद्धारमैया, डीके का साथ शपथ लेंगे इनमें डॉ. जी परमेश्वर, केजे जॉर्ज, के एच मुनियप्पा, सतीश जरकीहोली, जमीर अहमद, देशपांडे की जगह रामलिंगा रेड्डी, बी के हरिप्रसाद और एम बी पाटिल के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इनको दिया न्योता, इनको नहीं दिया न्योता
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, एनसीपी चीफ शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एनसी चीफ फारूक अब्दुल्ला को न्योता भेजा है।
इसके अलावा खरगे ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है। इसके अलावा सीपीआई महासचिव डी राजा, सीपीआई-एम के महासचिव सीताराम येचुरी को सपा चीफ अखिलेश यादव को भी बुलाया गया है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी आमंत्रित किया गया है।
कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के सीएम केसीआर, केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन, आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी, ओडिशा के मुख्यमंत्री के अलावा बसपा चीफ मायावती और बीजद चीफ नवीन पटनायक को नहीं बुलाया है। इस जीत के बाद कांग्रेस के अंदर उम्मीद जाग गई है कि वो 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा से टकराने के लिए तैयार है। पार्टी का जोश इस जीत के बाद बुलंदियों पर है।

