देश में पिछले 1 साल से वाराणसी में चल रहे ज्ञानवापी मामले को लेकर अभी तक कोई भी हल नहीं निकल पाया है। अब 19 मई यानि आज ज्ञानवापी से जुड़े तीन केसों की शुक्रवार को विभिन्न अदालतों में सुनवाई हुई लेकिन मामला फिर टाल दिया गया। राखी सिंह समेत पांच महिलाओं की ओर से जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन समेत अन्य मांगों को लेकर दाखिल अर्जी पर सुनवाई को आज भी 7 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया।
वहीं सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर में मिली शिवलिंग जैसी आकृति की उम्र का पता लगाने के लिए कार्बन डेटिंग व वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने को लेकर रोक को जारी रखा गया है।

