महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार बहुत जल्द होने वाला है। इसका खाका तैयार हो गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अब इंतजार खत्म होने वाला है और अगले हफ्ते एकनाथ शिंदे सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। बता दें कि इसमें शिंदे गुट के 8 नेता मंत्री बन सकते हैं।
गौरतलब है कि 9 अगस्त 2022 के दिन महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की कैबिनेट का विस्तार हुआ था। जिसमे 18 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई थी। इनमें भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट के 9 – 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। बता दें कि 30 जून को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।
अभी मंत्रिमंडल में कौन कौन है :-
बीजेपी कोटे से :- सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, अतुल सावे, रवींद्र चह्वाण, राधाकृष्ण विखे पाटिल, मंगल लोढ़ा, विजय कुमार गावित
शिवसेना शिंदे गुट से :- संदीपन भुमरे , दादा भुसे , उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल, शंभुराज देसाई, तानाजी सावंत , अब्दुल सत्तार, संजय राठौड़ , दीपक केसरकर

