यूपी का निकाय चुनाव खत्म हो चुका है और रिजल्ट भी सामने आ चुके हैं। नगर निगम का चुनाव बीजेपी ने जीत लिया लेकिन हाथी ने मायावती के हाथी ने बीजेपी को तगड़ा झटका भी दिया है। नगर पालिका और नगर पंचायत में बसपा ने बाजी मार ली। बीजेपी को कर्नाटक में झटका लगा तो विपक्ष ने इसको अपनी सफलता मानना शुरू कर दिया।
कांग्रेस की जीत बीजेपी के बदले रंग
कर्नाटक में कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़कर जीत हासिल की तो भाजपा वालों के रंग उड़ गए और कई विरोधियों के सुर भी बदल गए। वहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी के विरोधियों के प्रति अब नरम रुख दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं हाथी ने भी बीजेपी के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं नगर पालिका और नगर पंचायत में जीत हासिल करके तबसे ये सवाल भी खड़ा हो गया कि क्या मायावती 2024 लोकसभा के लिए किसी के साथ गठबंधन कर अपना राज लाने की कोशिश करेंगी?
क्या मायावती करेंगी गठबंधन?
बसपा सुप्रीमो मायावती नगर पालिका और नगर पंचायत में अपने हाथी का झंडा गाड़ चुकी हैं और अब वो साल 2024 के लोकसा चुनाव के लिए भी काफी एक्टिव हो गईं और उन्होनें बैठक कर ये साफ कर दिया है कि वो अकेले दम पर चुनाव लडेंगी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी। इतना ही नहीं मायावती ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बीएसपी के पास अपना कोर वोट है और उसी को मजबूत करें।
लोकसभा चुनाव के लिए मायावती ने कसी कमर
बैठक में उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर ‘वोट हमारा राज तुम्हारा’ के प्रचलित हालात को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बदलने के प्रयास को गांव-गांव तक और तेज करने की जरूरत है.” उन्होंने पार्टी की आर्थिक मजबूती पर भी ध्यान देने की बैठक में अपील की। इस दौरान बसपा सुप्रीमो ने बैठक में फीडबैक लेने के बाद जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

