आज के समय में सच्चे प्यार शब्द का अर्थ बदल गया। अब लोग प्यार को काफी कैजुअली लेकर झूठ-फरेब , धोखाधड़ी और इस्तेमाल करते हैं। दरअसल प्यार का मतलब आज लव जिहाद हो चला है। मामला मिर्जापुर का जहां फोन पर एक युवक ने अपना नाम अभय बताकर विवाहिता महिला को प्यार के चंगुल में फंसाया और उसके बाद उसे कहीं दूर लेकर निकल गया। जहां उसका असली नाम आरिफ खान निकला।
एक माह से अधिक अपने साथ रख कर दुष्कर्म किया। किसी प्रकार उसके चंगुल से निकलकर विवाहिता अपने घर पहुंची। प्रेमिका को बुर्का पहनाने के साथ ही वह नमाज पढ़ने की धमकी देता था। अब प्रेमिका के न लौटने पर उसके पति को अश्लील वीडियो तस्वीर वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी ने कहा कि मामला संज्ञान में हैं। कठोर कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा से मंगलवार को मिलकर पड़री थाना क्षेत्र निवासी युवक ने अपने परिवार के जान बचाने की गुहार लगाई थी। एसपी को सौंपे गए पत्र में अपनी ही पत्नी के प्रेमी से मिल रही धमकी की जानकारी दी गई है। बताया कि कथित प्रेमी उसकी पत्नी से अभय मिश्रा बनकर बात करता था। जिसे वह मौका देख भगा ले गया। जहा उसके असली नाम आरिफ खान का पता चला। जो बुर्का पहनाकर उसे रखता था। जबरन नमाज पढवाना चाहता था। किसी प्रकार घर लौटी विवाहिता का प्रेमी अब पति को गाँव में आकर गोली मारने की धमकी दे रहा है।
बताया कि उसकी पत्नी 23 मार्च को अपने मायके गई थी। वही से वह लापता हो गई। खोजबीन के दौरान उसके अंबाला में होने की जानकारी मिली। ज्ञात हुआ कि उससे अभय मिश्रा नामक युवक कुछ दिनों से बात कर रहा था। जो उसे सब्जबाग दिखाकर भगा ले गया है। उसके साथ गई पत्नी जिसे अभय समझ रही थी वह आरिफ खान निकला। जो मेरी पत्नी को असलहा दिखाकर भयभीत करके अपने कब्जे में रख लिया। उसके साथ अश्लील वीडियो और फोटो बनाया। किसी प्रकार उसके चंगुल से निकली उसकी पत्नी को फिर अपने साथ ले जाने के लिए धमकी दे रहा है। जिसमें बदनाम करने के लिए फोटो और वीडियो वायरल करने के साथ ही 15 दिन में गाँव आकर गोली मारने की धमकी दी हैं।
पीड़िता ने बताया कि उसने अपना नाम अभय मिश्रा बताया था। वहा जाने पर उसके मुस्लिम होने की जानकारी मिली। वह मुझे बुर्का पहनाता था। इसके अलावा नमाज पढ़ने के लिए भी कहता था। पति से बात होने पर मैं वापस आ गई।
एसपी संतोष मिश्र ने पीड़िता और उसके पति से वार्ता कर कहा कि यह लव जिहाद का मामला है। युवक ने पहले अपना नाम अभय मिश्रा बताया था। बाद में उसकी उसका असली नाम आरिफ खान निकला। अपने साथ महिला को रख कर दुष्कर्म करता रहा। पूछताछ के बाद सामने आये तथ्य के आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

