आजकल प्यार शब्द की परिभाषा बदल गई है। अब प्यार का मतलब बस यूज करना, फंसाना, धोखाधड़ी हो गया है। दरअसल गाजियाबाद से एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने अपना नाम बदलकर दो लड़कियों को प्रेम जाल में फसाया आरोप है की एक युवक ने दो हिंदू लड़कियों को बहला फुसला दिया। बाद में लड़का किसी अन्य समुदाय का निकला। आरोप है की उसने लड़कियों को फंसाने के लिए अपनी पहचान छुपाई थी। लड़कियों के पिता ने पुलिस को शिकायत दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
लव जेहाद का मामला भी जा रहा जोड़ा
बता दें मामला गाजियाबाद के पौष सोसायटी इंदिरापुरम इलाके से सामने आया है जहां पर पुलिस को एक शिकायत मिली है। शिकायत में बुजुर्ग दंपति ने बताया है कि कुछ समय पहले उन्होंने एक मकान लिया था। उस मकान को दिलवाने वाले शख्स ने अपना नाम राहुल बताया था। बुजुर्ग दंपति की 6 लड़कियां हैं जिनमें से 2 अविवाहित हैं। आरोप है कि कथित राहुल ने उन्हें दोनों अविवाहित लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद रुपए का लेनदेन भी कर दिया। मगर बाद में पता चला कि लड़के का नाम राहुल नहीं है। बल्कि वह किसी दूसरे समुदाय से तालुकात रखता है। इसके बाद हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि यह मामला लव जिहाद का है। वही माता-पिता की शिकायत पर आरोपी कथित राहुल को हिरासत में ले लिया गया है।
जांच के बाद साफ होगी तस्वीर
पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में हिंदू संगठन के सामने आने के बाद जाहिर तौर पर मामला संवेदनशील हो जाता है। एसीपी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बुजुर्ग दंपत्ति की 6 बेटियां हैं जिनमें से 2 अविवाहित बेटियां राहुल के संपर्क में है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर रही है। बुजुर्ग दंपत्ति का रो रो कर बुरा हाल है।

