पीएम मोदी जबसे देश के प्रधानमंत्री बने हैं तबसे देश के विकास कार्य में जुटें हुए हैं उन्होंने देश को अब तक 15 वंदे भारत एक्सप्रेस सौंप दी हैं जिससे लोंगो के एक जगह से दूसरी जगह जाने में आसानी हो सके, भीड़-धक्का मुक्की से राहत मिल सके। बता दें कि सरकार ने 15 अगस्त 2023 तक कुल 75 वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का लक्ष्य रखा है।
वर्चुअल मोड पर पीएम ने ओडिशा को दी वंदे भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने 18 मई को ओडिशा को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी और वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर ओडिशा के पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद संबोधन किया और कहा आज वंदे भारत एक्सप्रेस जिस भी रूट पर गुजरती है उसकी स्पीड से भारत के विकास की रफ्तार भी लोंगो को दिखाई देती है।
बीते कुछ तीन सालों में देश ने कोरोना की महामारी से काफी परेशानियों का सामना किया था लेकिन उसके बावजूद भी सबका प्रयास आज भारत देश को उंचाइयों पर पहुंचा रहा है। आज का भारत अपने आप टेक्नोलॉजी को विकसित कर रहा है, नई सुविधाओं को विदेश पर पहुंचा कर देश को शिखर पर पहुंचाने में जुटा हुआ है।

