बाबा बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री काफी समय से चर्चाओं में बने हुए हैं। अपने बयानों से वो काफी सुर्खियां बटोरे रहतें हैं। अब बिहार में उन्होनें 13 मई से 17 मई तक हनुमान कथा की, लेकिन वो कहते हैं ना कि बिना बवाल के कोई काम देश में खत्म हो जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। ठीक ऐसा ही होगा बाबा बागेश्वर ने कथा के अंतिम दिन यानि 17 मई को उन्होंने ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद सियासत में पारा हाई हो गया है।
बाबा बागेश्वर का बयान सियासत में मचा घमासन
बाबा बागेश्वर के हिंदू राष्ट्र वाले बयान को लेकर सियासी पारा लगातार गरमाता जा रहा है। राज्य में बीजेपी (BJP) एक ओर धीरेंद्र शास्त्री का खुले तौर पर समर्थन कर रही है तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन से जेडीयू (JDU) और आरजेडी (RJD) खुलकर उनका विरोध कर रहे हैं, लेकिन अब बिहार (Bihar) की सियासी लड़ाई यूपी पहुंच गई है। अब आप तो जानते हैं लड़ाई जब दो के बीच में हो तो तीसरे के कूदने की आवश्यकता नहीं होती लेकिन भारत में ऐसा हो ही नहीं सकता लड़ दो रहें हों लेकिन तीसरा अपना दखल जरूर कर के आग में घी डालने वाला काम करता है।
ठीक ऐसा ही हो रहा है बाबा बागेश्वर के बयान को लेकर लड़ाई में जहां अब तक से जेडीयू (JDU) और आरजेडी (RJD) खुलकर विरोध कर रहीं थी अब सपा भी इसमें कूद गई है। सपा ने ये ऐलान किया है कि अगर बाबा बागेश्वर यूपी में हिंदू राष्ट्र का एजेंडा लेकर आए तो उनका विरोध किया जाएगा। सपा के प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा, “सपा इस देश और प्रदेश का जो समाजिक और राजनीतिक ताना बाना है अगर इसको कोई बिगाड़ता है तो उसके खिलाफ बोलेगी। साथ ही सपा उसके खिलाफ खड़ी होगी।”
सपा प्रवक्ता ने कहा, “धर्म विशेष के खिलाफ आप अफवाह फैला रहे हैं। ये तब है जब आपके खुद के रिश्तेदार उसी धर्म के लोग हैं। क्या धीरेंद्र शास्त्री के रिश्तेदार मुस्लिम नहीं हैं? धीरेंद्र शास्त्री ये बताएं, या तो वो बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहे हैं या फिर अपने भक्तों के साथ धोखा कर रहे हैं।”

