पिछले कुछ दिनों गर्मी ने लोंगो की जान सुखा दी थी लेकिन एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। आए दिन मौसम के मिज़ाज में बदलाव देखने के मिल रहा है कभी गर्मी, कभी बारिश। अब IMD ने रिपोर्ट पेश करते हुए 18 मई को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, राजस्थान और बिहार में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जहां दिल्ली और कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है तो वहीं यूपी के कई राज्यों को लेकर IMD ने मौसम को लेकर भीषण गर्मी की संभावना जताई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगरा, मेरठ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर के इलाकों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। वहीं नोएडा और उसके आस पास के इलाकों में बारिश के आसार है।

