पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। इमरान पर मुसीबतों के बादल छाए हुए हैं। पाकिस्तान स्थित पंजाब सरकार का कहना है कि इमरान के जमान पार्क स्थित घर में 30-40 आतंकी छिपे हैं।
पंजाब की अंतरिम सरकार ने पीटीआई के पूर्व प्रधानमंत्री को 24 घंटे का समय दिया है गया और कहा गया है कि उन्होनें लाहौर स्थित जमान पार्क आवास में 30-40 आतंकवादियों को छिपा के रखा हुए उन्हें पुलिस को सौंप दें।
कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पीटीआई ने इन आतंकवादियों को पुलिस के हाथों नहीं सौंपा तो कानून फिर अपने तरीके से काम करेगा और एक्शन लेगा। लाहौर में सुरक्षा व्यवस्था इस खबर को मिलते ही बढ़ा दी गई है।

