कर्नाटक में कांग्रेस ने विधानसभा सीटों पर 13 मई को जीत हासिल कर ली थी लेकिन सीएम को लेकर पार्टी में तीन दिनों से लगातार मंथन, बैठकें जारी थी कि आखिर सीएम के तौर पर कर्नाटक की बागडोर और मुख्यमंत्री का ताज कौन संभालेगा दो नाम रेस में आगे चल रहे थे लेकिन सूत्रों के हवाले से खबरें हैं कि सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार को पीछे कर मुख्यमंत्री का ताज अपने नाम कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धारमैया के सीएम पद पर मुहर भी लगा दी है। वे कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे अकेले ही शपथ लेंगे, इसके साथ ही कल विधायक दल की भी बैठक होगी ऐसा सूत्रों से जानकारी मिल रही है। वहीं डीके शिवकुमार के सरकार में शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है।

