Cannes Film Festival 2023 का आगाज़ हो चुका है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने देसी और रॉयल लुक से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। दुल्हन की तरह सजकर उन्होनें कान्स में एंट्री ली और लाइमलाइट बटोर ली।
सारा ने अपने कान्स डेब्यू में अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ आइवरी लहंगा पहना था। एस्क्रेस ने अपने बालों का जूड़ा बनाया था और दुपट्टे को उसमें पिन कर रखा था। सारा ने लहंगे पहनकर भारत की संस्कृति को पेश करते हुए सबको इम्प्रेस कर दिया। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप स्टेटमेंट ड्रॉप इयररिंग्स के साथ लुक को कंपलीट किया था।
सारा अली खान के देसी रॉयल और इंडियन कल्चर को पेश करने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहें हैं कि विदेशी जमीन पर भारत के कल्चर को पेश करके सारा ने देश को गर्व फील कराया है। सारा के ट्रेडिशनल लुक को लेकर जमकर तारीफें की जा रहीं हैं।
सारा खुद भी कहती हैं कि उनको इंडियन लुक काफी भाता है। कान्स से पहले उन्हें कई बार फैंस देसी लुक में देख चुकें हैं और फैंस उन्हें इंडियन पहनावें में देखना पसंद भी करते हैं। सारा अली खान बॉलीवुड की नमस्ते गर्ल कहा जाता है। सारा अली खान जल्द ही फिल्म जरा हटके जरा बचे में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

