NIA आज पूरे एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं आपको बता दें आज NIA ने गैंगस्टर-आतंकी गठजोड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में करीब 125 जगहों पर कार्यवाही करते हुए छापेमारी की हैं,यह छापेमारी गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर लिंक के तहत की जा रही हैं इस छापेमारी में देश के करीब छह राज्य शामिल हैं।
इन राज्यों में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के करीब 125 स्थानों पर NIA तलाशी कर रहा है। पंजाब में मोगा के अलावा निहाल सिंह वाला तलवंडी भंगेरिया में भी एनआईए की टीम पहुंची है, साथ ही आपको बता दें की यह छापेमारी गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर नेटवर्क से जुड़ें लोगों के खिलाफ की जा रही हैं
कितने ठिकानों पर जारी हैं रेड
सूत्रों की माने तो NIA आतंकवाद, नशीले पदार्थ तस्करों और गैंगस्टर लिंक से जुड़े मामलों में 6 राज्यों में छापेमारी कर रही है, जिनमे हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के करीब 125 स्थानों पर NIA तलाशी कर रहा है। जिसे कुल मिलाकर NIA 100 से भी अधिक जगहों पर तलाशी करने में जुटी हैं |
आपको बता दें की दिल्ली-NCR में NIA 32 स्थानों पर रेड कर रही है इसके अलावा पंजाब-चंडीगढ़ में भी 67 जगह पर NIA की सबसे बड़ी छापेमारी चल रही है तो वहीं दूसरी और उत्तर प्रदेश में भी 3 जगहों पर छापेमारी चल रही आपको बता दें की यूपी में ये छापे प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में जारी हैं इसके अलावा हरियाणा और राजस्थान में भी 18 जगहों पर केंद्रीय एजेंसी का सर्च जारी हैं साथ ही मध्य प्रदेश में भी 2 जगह NIA छापेमारी कर रही है।
पंजाब में कहाँ हो रही रैड
पंजाब के फ़िरोज़पुर में भी NIA की रैड जारी हैं इतना ही नहीं सीमावर्ती जिलों में आज सुबह एनआईए के द्वारा तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रिकॉर्ड को खंगाल रही है इसी के साथ एनआईए की टीम ने तलवंडी, फिरोजपु और मुदकी में तीन लोगों के घर पर भी छापेमारी की है,इसके अलावा बठिंडा में भी जिन घरों पर छापेमारी की गई है, वहां पर किसी को भी बाहर से अंदर और अंदर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।

