जहां एक तरफ साल 2024 लोकसभा चुनाव की चर्चाएं तो देश में इन दिनों बाबा बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री भी सुर्खियों में बने हुए। दरअसल इन दिनों बाबा बागेश्वर बिहार के पटना से सटे इलाके नौबतपुर में हनुमान की कथा कर रहें हैं कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
अब आप तो जानते हैं कि देश में कोई भी काम हो और बिना विवाद के हो जाए ऐसा हो ही नहीं सकता है और आस्था को लेकर तो वैसे भी मामला काफी पहले से गरमाया रहता है। ठीक ऐसा ही बाबा बागेश्वर की कथा को लेकर भी मामला काफी गरमा गया है। भाजपा बाबा बागेश्वर के समर्थन में हैं तो आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
कांग्रेस और आरजेडी बाबा के सनातन मिशन पर तंज कस रहें हैं। केवल बिहार में ही बाबा बागेश्वर के खिलाफ आवाज़ नहीं उठ रही। धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ झारखंड में भी आवाज़ उठने लगी है। झारखंड में कांग्रेस के एक विधायक ने तो बाबा को चैलेंज कर दिया है।
झारखंड के कांग्रेस विधायक ने बाबा बागेश्वर को किया चैलेंज
झारखंड के कांग्रेस विधायक ने बाबा बागेश्वर को चैलेंज करते हुए कहा कि मैं बाबा को कहूंगा कि आप इस मंच पर अल्लाह हू अकबर का नारा लगाओ, उन्होंने कहा जैसे इरफान अंसारी जय बजरंग बली का नारा लगाता है, वैसे ही आप भी अपने मंच के अल्लाह हू अकबर या फिर या अली का नारा लगाइए।
दरअसल इरफान अंसारी को बाबा शब्द से दिक्कत है क्योंकि जिस तरह से देश में लगातार बाबाओं का वर्चस्व फैलता जा रहा। अंसारी का कहना है कि एक बाबा तो पहले यूपी में है और अब ये नए नए बाबा कहां से आ रहें हैं। ये सब साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रचार के लिए नए नए बाबा सामने आ रहें हैं।

