यूपी के महोबा में बेटियों की शिक्षा से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। करीब एक दशक से अधूरे पड़े नए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का कार्य एक बार फिर शुरू है। मौजूदा डीएम मनोज कुमार की पहल के बाद बेटियों की बेहतर शिक्षा पाने का सपना साकार होने जा रहा है।
महोबा मुख्यालय में एक ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होने की बजह से शासन ने करीब एक दशक पहले करोड़ो की लागत से नए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निर्माण को लेकर भारी भरकम धनराशि स्वीकृति प्रदान की थी। मगर पूर्व की सरकारों की उपेक्षा के चलते इस विद्यालय का निर्माण पूर्ण नही हो सका था।
बेटियों की बेहतर शिक्षा को लेकर जिला अधिकारी मनोज कुमार लंबे समय से बालिकाओं के विद्यालय की निर्माण की पैरवी कर रहे थे और लगातार शासन प्रशासन के साथ पत्राचार में जुटे हुए थे। जिसके चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलाधिकारी के पत्राचार की गंभीरता को समझते हुए विद्यालय के लिए भारी धन आवंटित कर दिया है। यह विद्यालय महोबा मुख्यालय की रामनगर इलाके में स्थित है । वर्तमान सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। और सरकार अपने स्लोगन को साकार करते हुए लगातार कार्य कर रही है।
शासन ने अधूरे विद्यालय के निर्माण के कार्य के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को 3 करोड़ 15 लाख की रकम आवंटित कर 6 माह मैं विद्यालय निर्माण कार्य का पूरा करने का लक्ष्य दिया है। विद्यालय बनने के बाद छात्रों को शिक्षण कार्य के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस कार्य से नगर वासियों में खुशी की लहर है।

