हाल में हुए कर्नाटक विधानसभा में अपनी हार के बाद भी बीजेपी लगातार आगे बढ़ते जा रही हैं इसी के साथ बीजेपी अब मिशन 2024 की तैयारियों में जुट गई चुकी है आपको बता दें की बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा प्लान बनाया है इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में मिशन 2024 के तहत यात्रा पर निकलने वाले हैं जिसके चलते बीजेपी का मिशन-80 अभियान अगस्त 2023 से शुरू होने वाला हैं,
सूत्रों के मुताबिक, आपको बता दें की पीएम मोदी अगस्त से हर महीने उत्तर प्रदेश का दौरा करने वाले हैं. इतना ही नहीं बीजेपी ने गृहमंत्री अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी मैदान में उतारने का प्लान बनाया है साथ ही अमित शाह और जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश में बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे |
क्या हैं बीजेपी का ‘अगस्त अभियान’?
दरअसल साल 2019 में हारी हुई सीटों पर बीजेपी का इस अभियान के दौरान खास फोकस रहेगा इतना ही नहीं इस दौरे के क्रम में पीएम मोदी यूपी को सौगात देंगे और हर महीने पीएम मोदी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे आपको बता दें की लोकसभा चुनावों को नजदीक आता देख बीजेपी का पूरा जोर पूरी तरह से उत्तर प्रदेश पर है इतना ही नहीं भाजपा को उत्तर प्रदेश से भी ज्यादा उम्मीद है इतना ही नहीं तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना संजोए बीजेपी ने 80 सीटों का लक्ष्य रखा है|
80 सीटों को जीतने का बनाया लक्ष्य
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरने से पहले बीजेपी मौजूदा सांसदों के बारे में एक फीडबैक जुटाएगी जिसमे राजनीतिक समीकरण को साधने के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों को भी खोजा जाएगा इतना ही नहीं बीजेपी गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की देखरेख में चुनावी सर्वे कराएगी. अब क्योंकि लोकसभा चुनाव को एक साल से ज्यादा का वक्त बचा है तो हमेशा चुनावी एक्शन मोड में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं |

