फतेहपुर के जहानाबाद चिल्ली मोड़ में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो को टक्कर मारी दी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर घायल हैं और उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सवार लोग छिटक कर सड़क पर गिर गए। 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अभी मरने वालों की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास की है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोगों और राहगीरों ने दौड़कर घायलों को मौके से उठाया। फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भिजवाया।

