एक तरफा प्यार लोग कर तो लेते हैं लेकिन वो ये भूल जाते हैं नतीजा कुछ नहीं निकलता। दरअसल हम ये बात इसलिए कह रहें हैं कि यूपी के हापुड़ में थाना देहात के तगा सराय में एक युवक ने युवती से एक तरफा प्यार कर लिया लेकिन युवती युवक से प्यार नहीं था इसको लेकर एक तरफा आशिक इश्क में बौखला गया और उसने युवती को घर में घुसकर गोली मार दी। युवती को अस्पताल पहुंचाया गया और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
अपने प्यार को मौत के घाट उतारने के बाद युवक भी नहीं जी पाया और उसने खुद को फांसी लगा ली। मौके पर भारी पुलिस बल अधिकारी मामले की जाँच में जूट चुकें हैं।
आप को बता दें कि तगासराय निवासी विजय प्रजापति की पुत्री नीतू का विवाह पांच दिन बाद 21 मई को होना है। कल 17 मई को लगन सगाई का कार्यक्रम था। परिवार के सदस्य शादी की तैयारी में जुटे हुए थे आज एक सिरफिरा नीतू के घर में घुस गया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सिरफिरे युवक द्वारा नीतू के गोली मारने से मौके पर मौजूद परिजन में अफरा तफरी मच गई, गोली की आवाज और चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी सिरफिरा युवक पड़ोस के घर में घुस गया और वहां फांसी लगाकर खुद ने भी आत्महत्या कर ली।
मृतक का शव फांसी पर लटका देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस वारदात की सूचना मिलने पर आनन फानन में हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी, फांसी के फंदे से मृतक के शव को उतारा गया। आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। प्रारंभिक जानकारी में यहीं पता चल सका कि मृतक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दस्तोई का हो सकता है। पुलिस मामले मृतक के बारे में जानकारी कर रही है।

